Saturday, February 28, 2015

गीत - सत्यका आधार लेकर (Satyaka Adhar Lekar)

गीत - सत्यका आधार लेकर 

सत्यका आधार लेकर हम हिमालय से खड़े है
शील में औदार्य में हम विश्व में सबसे बड़े है
सत्यका …… || धृ ||

संघ की शाखा निरंतर शक्ति की आराधना है
राष्ट्र की नव चेतना के जागरण की साधना है
ध्येय पथ पर अडिग होकर पैर अंगद से गड़े है
सत्यका आधार लेकर ....... || १ ||

विश्व में फहराएंगे हम देव संस्कृति की पताका
जगतको सन्देश देंगे हिंदुओंकी एकता का
दूर कर अवरोध सरे ध्येय पथ पर हम बढे है
सत्यका आधार लेकर ....... || २ ||

जीत ले विश्वास सबका कर्म कौशल के सहारे
बुद्धिबल से नष्ट करदे शत्रु के षड़यंत्र सारे
संघटन का मार्ग दुर्गम नियम संयम से चले है
सत्यका आधार लेकर ....... || ३ ||  

No comments:

Post a Comment